मानी सीएम केजरीवाल की ये सलाह तो खानी होगी जेल की हवा

नयी दिल्ली। दिल्ली में नई सरकार ने सत्ता संभाल ली है और ताबड़-तोड़ नए फैसले ले रही है। सीएम अरविंद केजरीवाल लोगों को भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए अनोखा तरीका बता रहे हैं। सीएम केजरीवाल लोगों को घूसखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ अनोखी सलाह दे रहे है। चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल कई बार ये कहते नजर आएं कि यदि कोई अधिकारी रिश्वत की मांग करता है, तो उसे मना करने की बजाय, उससे सेटिंग कर उसकी रिकॉर्डिंग कर ली जाए।

modi-kejriwal

लेकिन आपको ये बता दें कि अगर आपने केजरीवाल की ये सलाह मानी तो आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है। दरअसल केंद्र सरकार रिश्वत पर बने कानून में कुछ संशोधन करने का मन बना रही है और अगर ऐसा हुआ तो केजरीवाल की सलाह गैरकानूनी हो जाएगी। अगर ऐसे में आपने केजरीवाल की ये सलाह मानी तो आपको 7 साल कैद तक की सजा हो सकती है।

दरअसल केंद्र सरकार रिश्वत से जुड़े कानूनों में बदलाव ला रही है। इस नए प्रावधान के तहत घूस देना भी अपराध माना जाएगा, चाहे वह भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए ही क्यों न दी गई हो। नए कानून के मुताबिक घूस देने की सजा से तबी बचा जा सकता है जब रिश्वत देने वाला ऐसा करने से पहले एंटी करप्शन यूनिट को सूचित करे, ताकि घूस मांगने वाले को रंगे हाथों गिरफ्तार किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+