दिल्ली: आप MLA अखिलेश त्रिपाठी के खिलाफ केस दर्ज, सीवेज की शिकायत करने पर दो लोगों से मारपीट का आरोप

दिल्ली, 07 जुलाई: दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश त्रिपाठी पर उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में कथित तौर पर गुड्डू हलवाई और उसके रिश्तेदार के साथ मारपीट के मामले केस दर्ज कर लिया गया है। मॉडल टाउन से आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश त्रिपाठी पर आरोप है कि उन्होंने 6 जुलाई को शाम करीब 4 बजे गुड्डू हलवाई और मुकेश बाबू के साथ मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

case filed against AAP MLA Akhilesh Tripathi for allegedly assaulting two men in delhi

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) उषा रंगनानी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अशोक विहार थाने में शाम करीब साढ़े चार बजे लालबाग के पास मारपीट की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। डीसीपी के मुताबिक, गुड्डू हलवाई ने कहा कि वह जेलर वाला बाग, अशोक विहार के पास कैटरिंग सर्विस के लिए एक समारोह में मौजूद था। इस दौरान जब वह आप विधायक से मिला और इलाके में सीवेज की समस्या के बारे में शिकायत की तो विधायक भड़क गए और उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया।

इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे गुड्डू के रिश्तेदार मुकेश बाबू की भी विधायक ने पिटाई कर दी। गुड्डू हलवाई के सिर में चोट लगी है। वहीं, आप विधायक ने खुद पर लगे आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ मामला राजनीति से प्रेरित है। विधायक ने कहा कि पुलिस ने उनके खिलाफ एक ऐसे व्यक्ति के आरोपों के आधार पर केस दर्ज किया है जो नशे की हालत में था। आप विधायक ने इसके लिए बीजेपी पर भी गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+