पीएम बनते ही मोदी कानून की कर देंगे छुट्टी

नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश में कानून बहुत ज्यादा हैं और ऐसा लगता है कि सरकार व्यापारियों को चोर समझती है। बिजनेस समुदाय के लोगों से बात करते हुए मोदी ने कहा कि अगर जनता ने उनका साथ दिया और उनकी सरकार बनी तो वो देश से अनावश्यक कानूनों को हटाएंगे।
मोदी ने कहा कि देश के कानून आभास देते हैं कि सभी चोर हैं। वहीं व्यापारियों की चिंता पर गंभीरता से बोलते हुए मोदी ने कहा कि देश में बहुत अधिक और बहुत पेचीदा कानून हैं। मोदी ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर चुनाव में हमें शक्ति मिलती है तो सत्ता में आने के बाद हम हर हफ्ते एक कानून को निरस्त करेंगे।
नरेंद्र मोदी ने शासन के तरीकों में बड़े बदलाव का पक्ष लेते हुए कहा कि दिल्ली से देश के मामलों को चलाने के चलन को बंद किया जाना चाहिए और राज्यों पर शासन चला सकने का भरोसा करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications