'आप' के धरने का जवाब धरने से देगी भाजपा

BJP to go on protest against AAP
नई दिल्‍ली। पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई का दबाव बनाने और युगांडा की महिला के साथ कथित दुर्व्‍यवहार में आरोपी दिल्‍ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ आज भाजपा 14 जगहों पर प्रदर्शन करेगी। भाजपा ने 'आप' को अल्‍टीमेटम दिया है कि वह 26 जनवरी तक सोमनाथ पर कार्रवाई करे। सोमनाथ आज महिला आयोग के सामने दो बजे तक पेश भी होंगे।

इसी मामले को लेकर दिल्‍ली भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष विजय गोयल, आरती मेहरा और विजेंद्र गुप्‍ता कल पुलिस कमिश्‍नर बीएस बस्‍सी से मिले, वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने भी दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल से मुलाकात की। इस मामले में सियासत तब गर्मा गयी जब 'आप' ने सोमनाथ पर कोई कार्रवाई न करते हुए उन्‍हें महिला के साथ बदसलूकी के आरोपों से बरी कर दिया।

इसके अलावा दिल्‍ली पुलिस और अरविंद केजरीवाल के बीच धरना खत्‍म करने के लिए हुए समझौते में मध्‍यस्‍थ की भूमिका निभाने वाले जेडीयू विधायक शोएब इकबाल ने भी 'आप' विरोधी रूख अपना लिया है। उनका कहना है कि जिस तरह दिल्‍ली पुलिस अफसरों को छुट्टी पर भेजा गया है, वैसे ही सोमनाथ को भी छुट्टी पर भेजा जाना चाहिए। सभी विरोधों के बावजूद पार्टी से सोमनाथ को पूरा समर्थन मिल रहा है, पार्टी का कहना है कि उन्‍होने कहीं भी अपने पद का दुरूपयोग नहीं किया है।

पार्टी ने सोमनाथ को किसी भी मामले में दोषी तो नहीं ठहराया है पर अरूण जेटली और हरीश साल्‍वे के लिए इस्‍तेमाल की गई भाषा पर आपत्ति दर्ज किया है। पार्टी प्रवक्‍ता योगेंद्र यादव का कहना है कि उन्‍होने जिस भाषा का इस्‍तेमाल किया, हम उसकी निंदा करते हैं, सोमनाथ को अपनी भाषा पर संयम बरतना चाहिए। हम ऐसी किसी भी शब्‍दावली का समर्थन नहीं करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+