BJP-AAP में आर-पार, लेकिन केजरीवाल के गले मिले शत्रुघ्न, बताया छोटा भाई
नयी दिल्ली। अभिनेता से भाजपा नेता बनें शत्रुध्न सिन्हा अपने बयानों की वजह से आए दिन विवादों में फंसते रहे हैं। ताजा बयान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर दिया है। उन्होंने केजरीवाल को अपना मित्र, छोटा भाई बताया है।

भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कट्टर विरोधी अरविंद केजरीवाल को गले लगाते हुए शॉर्टगन ने तारीफों की झड़ियां लगा दी। उन्होंने केजरीवाल की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे मित्र, हमारे छोटे भाई और बहुत-बहुत लोकप्रिय आपके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मैं बहुत धन्यावाद व्यक्त करता हूं कि उन्होंने हमें निमंत्रण दिया।
दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑर्डिटोरियम में अपने नाटक 'पत्नी , पत्नी और मैं' में अभिनय कर रहे थे। इस प्ले के दौरान वहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास समेत तमाम आम आदमी पार्टी के नेता मौजूद थे। नाटक खत्म होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने केजरीवाल को स्टेज पर बुलाया और उन्हें गले लगाकर उनकी तारीफ करते हुए कहा कि जो आनंद आज दिल्ली के सिरी फोर्ट में आया वो कहीं नहीं आया।
उन्होंने कहाकि मैं अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं का बहुत आभार प्रकट करता हूं। खास तौर पर केजरीवाल जी का। उन्होंने कहा कि हमारे मित्र, हमारे छोटे भाई और बहुत-बहुत लोकप्रिय आपके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मैं बहुत धन्यावाद व्यक्त करता हूं । उन्होंने केजरीवाल के सामने कहा कि अच्छा हूं या बुरा हूं, बस आपका था, हूं और आपका रहूंगा।












Click it and Unblock the Notifications