CM आवास के सामने भूख हड़ताल पर बैठे केजरीवाल को बहस की चुनौती देने वाले महेश गिरि

नयी दिल्ली। दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी दंगल जारी है। भाजपा सांसद महेश गिरि ने पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खुली बहस की चुनौती दी और अब वो सीएम आवास के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। जानिए अरविंद केजरीवाल ने किसे कहा ''चमचा'' ?

 mahesh girri

पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद महेश गिरि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद अधिकारी एमएम खान की हत्या के सिलसिले में वह अपने आरोपों को साबित करें।

क्या है मामला

आपको बता दें कि एनडीएमसी अधिकारी एमएम खान हत्या मामले में केजरीवाल ने एलजी नजीब जंग को एक चिट्ठी लिखी थी जिसमें उन पर एमसीडी के लीगल एडवाइजर एमएम खान की हत्या के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया था। केजरीवाल ने इस मामले में भाजपा सांसद महेश गिरी और एनडीएमसी उपाध्यक्ष करण सिंह तंवर पर भी आरोप लगाया था।

मिली थी चुनौती

अपने ऊपर लगाए गए आरोपों के बाद महेश गिरि ने केजरीवाल को 16 जून को खत लिखकर उन्हें कांस्टीट्यूशन क्लब में एमएम खान हत्या मामले में अपने खिलाफ सबूत पेश करने को कहा था। उन्होंने केजरीवाल को रविवार के दिन खुली बहस की चुनौती दी थी, लेकिन कजरीवाल ने उनकी चुनौती को स्वीकार नहीं किया जिसके बाद गिरि पार्टी समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठ गए।

क्या है मांग

भाजपा सांसद महेश गिरि की मांग है कि या तो केजरीवाल उनके खिलाफ आरोप साबित करें या मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दें। गिरि ने कहा, अगर वह सबूत दे देते हैं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा वरना केजरीवाल को राजनीति छोड़ देनी चाहिए। आपको बता दें कि एनडीएमसी में संपदा अधिकारी की 16 मई को जामिया नगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+