जानें, कौन हैं नूपुर शर्मा जो देंगी 'आप' के केजरीवाल को देगी टक्कर

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की रणभूमि तैयार हो चुकी हैं। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सियासी टकराव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने आप के मुख्यमंत्री पद के दावेदार अरविंद केजरीवाल के खिलाफ किरण बेदी को सीएम पद के दावेदार के तौर पर मैदान में उतारा हैं, लेकिन नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल से असली चुनावी जंग लो प्रोफाइल नूपुर शर्मा को लड़नी होगी।

nupur sharma

नूपुर राजनीति में नई हैं। उनके पास अनुभव की कमी हैं, लेकिन नूपुर में हौंसले की कमी कहीं से नहीं दिखती है। भले ही आप नूपुर को न पहचानते हो, लेकिन केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला कर वो चर्चाओं में छा गई हैं। नूपुर ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2008 में दिल्ली युनिवर्सिटी कैंपस से की। नूपुर ने दिल्ली छात्रसंघ का चुनाव जीतकर डूसू की अध्यक्ष बनीं नूपुर ने 2008 में एबवीपी का परचम लहरा दिया।

अंग्रेजी और हिंदी, दोनों ही भाषाओं पर समान अधिकार रखने वाली नूपुर एक प्रबल वक्ता है। उनके बेबाक अंदाज के कारण को भाजपा के सीनियर नेताओं के करीब रही हैं। पार्टी के सीनियर नेताओं को उसमें भावी लीडर नजर आने लगा। नूपुर को उनके व्यक्तित्व की वजह से ही 2009 में भारतीय जनता की युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किया गया।

नूपुर ने लंदन स्कलू ऑफ इकनॉमिक्स से वकालत की पढञाई की है। वो सुप्रीम कोर्ट की वकील है। उन्होंने बर्लिन के कॉनरैल एडेन्यूअर स्कूल आॅफ यंग पॉलिटिशियन से भी ग्रैजुएट डिग्री हासिल की। लंदन से आने के बाद नूपुर के प्नरभावशाली अंदाज के कारण उन्हें 2012 में युवा मोर्चा में राष्ट्रीय को-मीडिया इंचार्ज बनाया गया। नूपुर स्पेशल मीडिया कमिटी की भी सदस्य हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में नूपुर ने पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम किया। 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी नूपुर ने जमीनी स्तर पर खासा काम किया। 2013 में भी उन्हें नई दिल्ली सीट से टिकट देने की बात उठ रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+