भाजपा की मांग, बिजली नहीं ला सकते तो इस्तीफा दें उप राज्यपाल

धरना प्रदर्शन और विरोध का दौर चल रहा है। एक दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग से इस्तीफे की मांग की है। बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद रमेश विधुड़ी ने उपराज्यपाल नजीब जंग पर निशाना साधा है। विधुड़ी ने तल्ख लब्जों में कहा है कि अगर अगले कुछ दिनों में बिजली संकट में सुधार नहीं हुआ तो उप राज्यपाल को उनके पद से हटा देना चाहिए।
विधुड़ी ने बिजली संकट को लेकर उपराज्यपाल जंग पर निशाना साधा और कहा कि पानी और बिजली संकट ने इस भीषण गर्मी में लोगों के जीवन को और भी कष्टकारी बना दिया है। इसलिए उपराज्यपाल को इस संकट से छुटकारा दिलाने के लिए सारे संभव उपाय करने चाहिए। बिधुड़ी ने कहा कि अगर अगले कुछ दिनों में दिल्ली की बिजली-पानी की समस्या दूर नहीं हुई तो उपराज्यपाल नजीब जंग को पद से हटा देना चाहिए।
गौरतलब है कि 30 मई को दिल्ली में आए भीषण तूफान की वजह से बिजली आपूर्ति नेटवर्क क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बिजली और पानी का संकट गहरा गया। भाजपा सांसद ने दिल्ली में बिजली-पानी की समस्याओं के लिए कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने शीला सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकार ने बिजली और पानी की समस्या के सुधार के लिए कुछ भी नहीं किया।









Click it and Unblock the Notifications