केजरीवाल का सवाल, कहा मोदी-सोनिया पर क्यों नहीं होते हमले

arvind kejriwal
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों लोगों के विरोध और हमलों से परेशान हो गए है। कभी उन्हें लोगों के काले झंडों का सामना करना पड़ता है तो कभी अंडों का वार झेलना पड़ता है। स्याही के हमले तो उनके लिए अब आम बात हो गई है।

लेकिन इन सब से केजरीवाल अब दुखी हो चुके है और उन्होंने अपने भपर हो रहे हमलों को लेकर सवाल खड़ा करते हुए कांग्रेस-भाजपा को कठघरे में खड़ा कर दिया है। दिल्ली में लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में आप नेता अरविन्द केजरीवाल ने भाजपा, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए दोनों दलों के बीच ‘सेटिंग' होने का आरोप लगाया।

पढ़ें-पब्लिसिटी स्‍टंट था अरविंद केजरीवाल पर इंक अटैक !

केजरीवाल ने आश्चर्य जताया कि अपने विरोधियों के विपरीत हमेशा वही स्याही और अंडों के हमले का निशाना क्यों होते हैं। केजरीवाल ने कहा, ‘मुझ पर अंडे और स्याही फेंकी गई। सरिया से मेरी कार तोड़ी गयी। नरेन्द्र मोदी और सोनिया गांधी पर हमला क्यों नहीं हुआ ?

सवाल भी खुद पूछे और जबाव भी खुद देने लगे और कहा कि चूंकि उनकी पार्टी इस अन्यायपूर्ण तंत्र का एकमात्र हल है इसलिए उनपर हमले होते है। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने फरवरी में दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद छोड़कर दिखा किया कि ‘सच्चे त्याग का अर्थ' क्या होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+