भाजपा नेता हत्याकांड को लेकर BJP का 'नोएडा बंद'

dadri bjp leader murder
नयी दिल्ली। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में भाजपा नेता की हुई निर्मम हत्या के बाद यहां बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। कार्यकर्ता नाराज हैं। पुलिस को इस हत्याकांड में कोई कास कामयाबी हाथ नहीं लगी है तो वहीं भाजपा नेता की पत्नी ने समाजवादी पार्टी के नेता पर हत्या कराने का आरोप लगाकर इस मामले को सियासी रंग दे दिया हैं।

भाजपा नेता विजय पंडित का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। पत्नी और परिवार वाले इस हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया है कि दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा। वहीं इस घटना से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना के विरोध में सोमवार को नोएडा बंद का ऐलान किया है।

गौरतलब है कि शनिवार की रात विजय पंडित की हत्या की खबर फैलते ही दादरी इलाके में बवाल मच गया। नाराज लोगों ने एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।पथराव और फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी बल प्रयोग किया। इलाके में पीएसी की पांच कंपनियों और आरएएफ की एक कंपनी को तैनात किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+