पहले मारा थप्पड़, फिर कहा भगवान और अब ठोक दी FIR

ऑटो ड्राइवर लाली ने आप समर्थकों पर उसे बुरी तरह से पीटने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि घटना के बाद आप समर्थकों ने उसकी बहुत पिटाई की। आप के कार्यकर्ताओं की पिटाई की वजह से उसे गंभीर चोटें आई हैं। लाली की शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 430 के तहत आप समर्थकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आप के उन कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने लाली की पिटाई की थी। इस एफआईआर में आप संयोजक केजरीवाल के नाम होने की भी चर्चा की जा रही है।
हालांकि पुलिस इस बात का खुलासा करने से कतरा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लाली ने 9 अप्रैल को सुल्तानपुरी में हुई घटना के बाद 15 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था। गौरतलब है कि ऑटो ड्राइवर से थप्पड़ खाने के ठीक बाद केजरीवाल ने मौन धारण कर लिया था और अगले ही दिन लाली ने घर फूल लेकर पहुंचे थे। लाली ने भी केजरीवाल से मांफी मांग ली थी।












Click it and Unblock the Notifications