केजरीवाल बोले, अगर नोटबंदी से भ्रष्टाचार-काला धन खत्म हो गया तो मोदी-मोदी के नारे लगाने तैयार हूं

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नोटबंदी के फैसले को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से देश भी अर्थव्यवस्था बर्बाद हो सकती है।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर नोटबंदी से काला धन और भ्रष्टाचार खत्म हो गया तो वो खुद भी मोदी-मोदी के नारे लगाने को तैयार हैं।

kejrival

नोटबंदी पर केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को घेरा

नोटबंदी पर जारी घमासान के बीच विपक्षी दल लगातार मोदी सरकार को नोटबंदी के मुद्दे पर घेर रहे हैं। इस फैसले को लेकर संसद भी ठप पड़ी हुई है।

इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नोटबंदी के फैसले को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से देश भी अर्थव्यवस्था बर्बाद हो सकती है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर नोटबंदी के फैसले से देश में भ्रष्टाचार और काला खत्म हो जाए तो वो खुद मोदी-मोदी के नारे लगाने को तैयार हैं।

'नोटबंदी से मजदूर, किसान और व्यापारी सभी परेशान'

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिनभर में कई बार अपने कपड़े बदलते हैं लेकिन लोगों से नोटबंदी को लेकर बलिदान का उपदेश देते हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि नोटबंदी की वजह से मजदूर, किसान और व्यापारी सभी परेशान हैं। लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ रही है। हालांकि प्रधानमंत्री अपने कपड़े बदलने में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी जी आप जो भी कहते हैं पहले खुद उसका पालन करें। अरविंद केजरीवाल ने ये बातें बवाना में व्यापारियों की एक सभा को संबोधित करने के दौरान कही।

दिल्ली के मुख्यमंत्री का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप

केजरीवाल ने कहा कि ऐसा नहीं है कि हम उनके फैसलों के साथ खड़े नहीं होते। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान और योग दिवस शुरू किया तो हमने उसका समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि मैंने अन्ना जी के साथ भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में अपनी जान जोखिम डाल चुका हूं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी का फैसला गलत है, हम इसका विरोध करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का फैसला कॉरपोरेट दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए लागू किया है। केजरीवाल ने नोटबंदी वापस लेने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया साइट पर अपलोड किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+