केजरीवाल ने स्मृति ईरानी को बनाया दिल्ली में भाजपा का सीएम दावेदार
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों के बाद अगर राजधानी में भाजपा की सरकार बनती है तो केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी दिल्ली की मुख्यमंत्री बन सकती हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के संजोयक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनेंगी। ये बात उन्होंने किस आधार पर कहा है ये कहना अभी संभव नहीं है, लेकिन उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर के जरिए स्मृति ईरानी का नाम दिल्ली के सीएम पद को लिए उछाल दिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए आप ने जगदीश मुखी को भाजपा के तरफ से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताया था। अब को स्मृति ईरानी तो बता रहे है। केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि ‘‘सच? लुटियन की दिल्ली में संभावना जताई जा रही है कि अगर बीजेपी दिल्ली में सत्ता में आती है तो स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री बनेंगी।
True? "@pandeypoonamNBT: Buzz in Lutyens Delhi - if BJP comes in power in Delhi, smriti Irani will be CM."
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 29, 2014 











Click it and Unblock the Notifications