राष्ट्रपति को केजरीवाल ने लिखी चिट्ठी, चुनाव करवाने की मांग

नयी दिल्ली। दिल्ली में सरकार को लेकर जारी कवायत थमने का नाम नहीं ले रही है। आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा विधायक शेर सिंह डागर द्वारा आप विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला उजागर करने के बाद अब केजरीवाल भापा विधायक की गिरफ्तारी चाहते हैं।

arvind kejriwal

इसी मसले को लेकर वो राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मिलें। जहां उन्होंने राष्ट्रपति को स्टिंग ऑपरेशन से संबंधित और दिल्ली में विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर प्रणव मुखर्जी को पत्र सौंपा। केजरीवाल ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा है कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने चार सितंबर को आपसे सिफारिश की है कि दिल्ली में सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आमंत्रित करना चाहिए। स्टिंग ऑपरेशन के मद्देनजर, हम आपसे आग्रह करते हैं कि कृपया दिल्ली विधानसभा को भंग कर चुनाव का आदेश दें।"

पत्र के साथ केजरीवाल ने एक सीडी को भी संलग्न किया है, जिसमें सरकार बनाने के लिए भाजपा नेता आप विधायक को विधानसभा से इस्तीफा देने के लिए घूस की पेशकश कर रहे हैं। पत्र के मुताबिक, "अंतिम दो बैठकों में हमने आपको इस बात से अवगत कराया था कि सरकार बनाने के लिए भाजपा किस तरह विधायकों की खरीद-बिक्री कर रही है। हमारे विधायक दिनेश मोहनिया के स्टिंग ऑपरेशन में इसके ठोस सबूत प्रकाश में आए हैं।"उल्लेखनीय है कि फरवरी महीने में आप सरकार के इस्तीफे के बाद से ही दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+