ईमानदार भाजपा कांग्रेस नेताओं को 'आप' में शामिल करेंगे: केजरीवाल

Arvind Kejriwal welcomes BJP Cong leaders to join AAP
नई दिल्‍ली। व्‍यवस्‍था परिवर्तन का नारा देकर दिल्‍ली विधानसभा में इतिहास रच देने वाले अरविंद केजरीवाल का कहना है कि कांग्रेस और भाजपा के अच्‍छे लोग अगर हमारी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं तो हम उनका स्‍वागत करेंगे। केजरीवाल को आम आदमी पार्टी में बहुमत दल का नेता चुन लिया गया है। उन्‍होने दोहराया कि वह दिल्‍ली में सरकार बनाने के लिए न तो किसी पार्टी का समर्थन लेंगे और न ही देंगे। ऐसे में दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति शासन लागू होने के आसार बनते जा रहे हैं।

केजरीवाल ने प्रशांत भूषण की राय को निजी बताकर खारिज कर दिया। गौर हो कि प्रशांत भू‍षण ने कहा था कि 'आप' को सरकार बनाने के लिए भाजपा से समर्थन ले लेना चाहिए,‍ हालांकि प्रशांत बाद में अपने बयान से पलट गये, उन्‍होने कहा कि मैंने जो कहा उसे गलत रूप में पेश किया गया, हम किसी से न तो समर्थन लेंगे और न ही देंगे।

दिल्‍ली में लगेगा राष्‍ट्रपति शासन

भाजपा और आप दोनों के विपक्ष में बैठने की बात कहने पर दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति शासन लग सकता है, जिससे कि दोबारा चुनाव होने की पूरी संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+