अपने लक्ष्य से बहुत दूर हैं केजरीवाल, अब तक जुटाएं मात्र 4.5 करोड़
नयी दिल्ली । दिल्मेंली में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी चंदा जुटाने की मुहिम में लग गई है। पार्तेटी कभी डिनर तो कभी कॉफी, कभी सेल्फी तो कभी चैलेंज के जरिए चंदा जुटाने में लगी हुई है, लेकिन लगता है कि आप की ये तरकीब काम नहीं कर रही है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव के लिए 30 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा, लेकिन पार्टी अपने लक्ष्य से बहुत दूर है।

नहीं चल रहा केजरीवाल का जादू
आम आदमी पार्टी को 30 करोड़ रुपए चंदे के तौर पर चाहिए दल्ली विधानसभा चुनाव के लिए, लेकिन पार्टी अपने इस लक्ष्य से बहुत दूर है। आम आदमी पार्टी करीब 4.5 करोड़ रुपए चंदा ही जमा कर पाई है। पार्टी ने इसके लिए सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक कई अभियान चलाए, लेकिन इस बार केजरीवाल का जादू नहीं चल पा रहा है।
जिस तरह साल 2013 में पार्टी को विदेशों से फंडिंंग मिली थी वो इस बार नहीं हो पा रहा है। पार्टी ने प्रचार में तेज़ी लाना शुरू कर दिया है। लंच और डिनर पार्टी के ज़रिये जल्द से जल्द फंड जुटाने की मुहिम भी तेज़ कर दी गई है। इसी दिशा में आम आदमी पार्टी मुम्बई में 9 जनवरी को एक बार फिर डिनर पार्टी करने जा रही है। उसके बाद 11 जनवरी को बेंगलुरु में भी लंच पार्टी का कार्यक्रम है।












Click it and Unblock the Notifications