दिल्‍ली में लगेगा केजरीवाल का जनता दरबार

Arvind Kejriwal to listen Aam Admi's problems
नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज मीडिया को बताया कि हम शनिवार से सचिवालय के सामने अपने सात मंत्रियों के साथ बैठेंगे और जनता की समस्‍याएं सुनेंगे। वहां पर लगे बैरियर हटा दिये जाएंगे, जिससे कि आम जनता के लोग उनसे आसानी से मिल सकें। सिर्फ शनिवार को ही नहीं बल्कि एक मंत्री सचिवालय में हर रोज जनता की शिकायतों को सुनेगा और शिकायतों के आधार पर संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी। केजरीवाल का यह जनता दरवार 9:30 बजे से 11: 00 बजे तक होगा।

इसके अलावा केजरीवाल ने बताया कि हमने दिल्‍ली में टैंकर पर माफिया राज खत्‍म कर दिया है। राज्‍य दो भागों में विभाजित है, एक हिस्‍सा ऐसा है जहां पाइप लाइन से पानी पहुंचाया जाता है, जबकि दूसरे हिस्‍से में पाइप नहीं लगे हैं, अत: वहां टैंकर से ही पानी पहुंचाया जा सकता है, अब हमने ये निर्धारित कर दिया है कि टैंकर से पानी आने का वक्‍त क्‍या होगा? टैंकर चालक का नंबर वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा, जिससे कि जनता उससे संपर्क कर सके।

केजरीवाल ने कहा कि हम शिकायतों को चार कैटेगरी में बांटेंगे और उन पर जल्‍द से जल्‍द एक्‍शन लिया जाएगा।

केजरीवाल ने दिल्‍ली में पावर कट के लिए शेड्यूल तय करने की बात कही है, उनका कहना है कि अब इस बात का समय निर्धारित किया जाएगा कि किस एरिया में कब पावर कट किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+