मनीष सिसोदिया बन सकते हैं दिल्‍ली के डिप्टी CM, देखें कैबिनेट की संभावित लिस्‍ट

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे अरविंद केजरीवाल अपने सबसे करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया को उप मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दे सकते हैं। सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मंत्रिमंडल सदस्यों पर फैसला लगभग हो चुका है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह फैसला कौशांबी स्थित केजरीवाल के आवास पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) में बुधवार रात लिया गया।

Manish Sisodia is set to be Delhi's first Deputy CM

मंत्रिमंडल में जिन्हें शामिल किया जाना है, उनमें सत्येंद्र जैन, आदर्श शास्त्री, सौरभ भारद्वाज, जितेंद्र तोमर, कपिल मिश्रा, संदीप कुमार और असीम अहमद खान हैं। राम निवास गोयल को दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष बनाया जा सकता है और वंदना कुमारी उपाध्यक्ष हो सकती है। आप की पिछली सरकार में सिसौदिया शिक्षा, लोक निर्माण विभाग मंत्री, शहरी विकास और निजी इकाई मंत्री रहे थे। केजरीवाल शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक केजरीवाल की पिछली सरकार में मंत्री रहे सोमनाथ भारती, राखी बिड़लान और गिरीश सोनी को इस बार मंत्री नहीं बनाया जा रहा है। उल्‍लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 में से 67 सीटें जीती हैं। तो आईए अरविंद केजरीवाल के संभावित कैबिनेट की एक झलक देखते हैं:

अरविंद केजरीवाल मुख्‍यमंत्री
मनीष सिसोदिया डिप्‍टी सीएम
रामनिवास गोयल स्‍पीकर विधानसभा चुनाव
वंदना कुमारी डिप्‍टी स्‍पीकर
असीम अ‍हमद खान कैबिनट मंत्री
जितेंद्र सिंह तोमर कैबिनेट मंत्री
सत्‍येंद्र जैन कैबिनेट मंत्री
कपिल मिश्रा कैबिनेट मंत्री
सौरभ भारद्वाज कैबिनेट मंत्री
आदर्श शास्‍त्री कैबिनेट मंत्री
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+