केजरीवाल को अस्थमा और बुखार, पूर्ण विश्राम करें: डॉक्टर

मंत्रियों की अनसुनी करने वाले दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को निलंबित करने की मांग को लेकर अरविंद अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ धरने पर बैठ गए थे। दो पुलिसकर्मियों को छुट्टी पर भेज दिए जाने के बाद धरना खत्म हुआ। रात भर बुखार में तड़पने के बाद बुधवार सुबह उनके निजी चिकित्सक विपिन मित्तल को बुलाया गया, जिन्होंने उन्हें चिकित्सकीय जांच कराने की सलाह दी।
केजरीवाल को कौशांबी स्थित उनके घर के पास स्थित यशोदा अस्पताल ले जाया गया। केजरीवाल की जांच करने वाले चिकित्सक सुनील डागर ने आईएएनएस को बताया कि मुख्यमंत्री गंभीर अस्थमा से पीड़ित हैं, जिससे उनका फेफड़ा भर गया है। डागर ने बताया कि उनका सीटी स्कैन किया गया और उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है।
मुख्यमंत्री को सुबह नौ बजे अस्पताल ले जाया गया और 40 मिनट बाद वह वहां से वापस लौटे। हवा में एलर्जी पैदा करने वाले खतरनाक तत्वों के कारण अस्थमा होता है। इसके संक्रमण के बाद श्वास नलिका में सूजन या भराव हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications