हार के बाद भी हिम्मत नहीं हारेंगे 'आप' के केजरीवाल

दिल्ली की मुख्यमंत्री को सीधी चुनौती देने वाले अरविंद केजरीवाल आसानी से हार मानने वालों में से नहीं है। भले ही उन्हें पोल में सबसे नीचले पायदान पर दिखाया गया हो, लेकिन उनमे हिम्मत की कमी नहीं है। पोल के बाद आप के संजोयक केजरीवाल ने कहा है कि वो भले ही दिल्ली विधानसभा चुनाव हार जाएं, लेकिन वो अपनी हिम्मत हारने वालों में से नहीं है। वो थमने वाले नहीं है। केजरीवाल ने साफ-साफ कहा है कि भले ही उनकी पार्टी 4 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में हार जाए, लेकिन वो क्वीट नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि वो यहां कुछ अच्छा करने के लिए है। वो भारत को भ्रष्टाचार से मुक्त करने आए है, इसलिए जीत हो या हार वो पीछे नहीं हटेंगे। एक अंग्रेजी चैनल से अपने इंटरव्यू के दौरान केजरीवाल ने कहा कि सरकार चलाना कोई रॉक्ट साइंस नहीं है। अगर आपका इरादे अच्छे हो और मन में लालच ना हो तो किसी भी समस्या का समाधान निकालना मुश्किल नहीं है। केजरीवाल ने इंटरव्यू में कहा कि स्टिंग ऑपरेशन के सवाल के जवाब में कहा कि उनकी पार्टी को चुनाव आयोग ने क्लीन चिट दी है। चुनाव से पहले उनकी पार्टी की छवि को खराब करने के लिए इस तरह के फर्जी स्टिंग जारी किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications