आप की 100 दिन की सरकार, मोदी के 1 साल से बेहतर: केजरीवाल

नयी दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार को बनें हुए 100 दिन पूरे होने वाले हैं। 24 मई को आप सरकार के 100 दिन पूरे हो जाएंगे। ऐसे में अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी 100 दिन की सरकार की तुलना केंद्र की मोदी सरकार के 1 साल से कर रहे हैं।

arvind kejriwal

केजरीवाल का कहना है कि उनकी सरकार के 100 दिन और मोदी सरकार के एक साल के काम की तुलना होनी चाहिए। केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गूगल हैंगआउट में यह बात कही। केजरीवाल ने कहा कि 26 मई को मोदी सरकार का 1 साल पूरा हो जाएगा। ऐसे में दोनों के काम और इस प्रदर्शन की तुलना होनी चाहिए कि हमने कितना काम किया और उन्होंने कितना किया।

केजरीवाल अपने कामों की तारिफ करते नहीं थक रहे हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि जब दिल्ली विधानसभा चुनाव के वक्त केजरीवाल पीएम मोदी के साथ अपनी तुलना से मना कर रहे थे और नारा लगा रहे थे कि दिल्ली में केजरीवाल, देश में मोदी तो आज केवल दिल्ली में 100 दिन के काम की तुलनावो मोदी के 1 साल से क्यों करना चाहते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+