बिल्‍डर से 6 लाख रुपये रिश्‍वत लेने के आरोप में केजरीवाल ने मंत्री आसिम अहमद को किया बर्खास्‍त

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने कैबिनेट मंत्री आसिम अहमद को हटा दिया है। आसिम पर एक बिल्‍डर से 6 लाख रुपये रिश्‍वत लेने का आरोप लगा था। पद से हटाने के बाद केजरीवाल ने आसिम के खिलाफ भ्रष्‍टाचार के आरोप की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश भी की है।

Arvind Kejriwal sacks AAP minister Asim Khan over allegations of corruption
आपको बता दें कि आसिम अहमद खान की जगह दिल्ली सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री थे। केजरीवाल ने आसिम अहमद की जगह इमरान हुसैन को नया फूड प्रोसेसिंग मंत्री बनाया है। मीडिया से बातचीत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हर किसी तक यह संदेश जाना चाहिए कि अगर हम अपने मंत्री के खिलाफ ऐसी कार्रवाई कर सकते हैं, तो भ्रष्टाचार के किसी को आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि शिकायत करने वाले ने आसिम से बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग मेरे पास भेजी। इसके बाद मैंने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की।

केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार करप्शन को लेकर जीरो टोलेरेंस पर काम कर रही है। उन्होंने 24 घंटे के भीतर अपने मंत्री पर कार्रवाई करने का फैसला लेते हुए कहा, 'अगर मेरा बेटा भी भ्र्ष्टाचार करेगा तो मैं उसे भी कोई राहत नहीं दूंगा।' उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली में कहीं आपको करप्शन की शिकायत मिलती है तो आप हमें सबूत दीजिए हम जल्द से जल्द कार्रवाई करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+