केजरीवाल, राहुल को 'मूर्ख' और मोदी को 'हत्यारा' कहने पर सहमत

विशाल ने 'टाइम्स नाउ' चैनल पर राहुल गांधी का इंटरव्यू देखेने के बाद यह ट्वीट किया। गौर हो कि अर्नब गोस्वामी द्वारा लिये गये इंटरव्यू का कल प्रसारण किया गया। इंटरव्यू के दौरान कई सवालों पर राहुल गांधी कश्मकश में नजर आये और असहज दिखाई दिये। विशाल ने यह भी ट्वीट किया कि राहुल जब भी मुंह खोलते हैं, वह कई सीटें गंवा देते हैं, कोई उनसे कहे कि वह चुप ही रहें। हालांकि उन्होने अपने ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन ट्वीट पढ़ कर यह अंदाजा लग जाता है कि उन्होने (विशाल ददलानी) दोनों नेताओं के संदर्भ में ही यह बातें कही।
केजरीवाल द्वारा विशाल के ट्वीट को रीट्वीट करने पर उनकी निंदा की जा रही है। भाजपा नेता निर्मला सीतारमन का कहना है कि किसी पब्लिक डोमेन पर अपनी बात कहते समय भाषा का ख्याल रखना चाहिए। यह भी ध्यान देने योग्य है कि नरेंद्र मोदी को गुजरात में 2002 में हुए दंगों के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट द्वारा क्लीन चिट दी जा चुकी है।
Stuck between a moron and a murderer....what now, India!?
— VISHAL DADLANI (@VishalDadlani) January 27, 2014 This guy loses more seats, each time he opens his mouth!! Someone tell him to please stay quiet! I'm actually embarrassed for him right now!
— VISHAL DADLANI (@VishalDadlani) January 27, 2014 











Click it and Unblock the Notifications