मोदी का आइडिया चुराकर केजरीवाल कर रहे हैं चुनाव प्रचार

Arvind Kejriwal repeating narendra modi ideas in CII
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल पर एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। फिर चाहे वीआईपी कल्चर पर आड़ में उपराज्यपाल को बड़े सरकारी बंगले के लिए लिखी गई चिट्ठी हो या फिर ट्रांसपैरेसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट का खुलासा। केजरीवाल का पोल एक के बाद एक कर खुलता जा रहा है।

नया खुलासा तो ये भी हुआ है कि अरविंद केजरीवाल जिनके पास कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है वो भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी का आइडिया चुराकर अपना प्रचार कर रहे हैं। खास बात ये भी है कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी पर आरोप लगाती रही है कि जनता से जुड़ने के लोकप्रिय नुस्खों की दोनों पार्टियां चोरी करती रही हैं, लेकिन अब भाजपा ने उनकी पोल खोल दी है। भाजपा ने जोरदार पलटवार करते हुए आप के आर्थिक दर्शन पर अरविंद केजरीवाल को घेरा है।

हाल ही में जब केजरीवाल पहली बार सीआईआई की सालाना बैठक में पहुंचे और देश के बड़े उद्योगपतियों के सामने अपने आर्थिक दर्शन का खुलासा किया तो उनकी बातें मोदी के नजरिए से प्रेरित लग रही थी। केजरीवाल ने आर्थिक नीतियों को लेकर जो रुख अपनाया, उस पर भी उन्हें बीजेपी ने घेर लिया है। बीजेपी का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल ने मोदी के आइडिया की चोरी की है।

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने सीआईआई की बैठक में जो आर्थिक दर्शन पर कहा वो बातेम मोदी ने दो साल पहले ही कह दी थी। भाजपा का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल मोदी के इसी विजन को अपना आइडिया बताकर पेश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+