केजरीवाल ने ली PM की चुटकी, लोगों को गुजरा नागवार
नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाना महंगा पड़ा है। केजरीवाल द्वारा पीएम का मजाक उड़ाने पर लोगों ने उनके खिलाफ ट्विटर पर मुहीम छेड़ दी है। लोगों ने केजरीवाल की पुरानी तस्वीरों को पोस्ट कर उनसे सवाल पूछे हैं। Odd-Even का दूसरा चरण फ्लॉप, 23 फीसदी बढ़ा वायु प्रदूषण

दरअसल, केजरीवाल ने ट्विटर पर ई-रिक्शा पर बैठे पीएम मोदी का मजाक उड़ाते हुए उनसे सवाल किया था कि 'क्या यह ओला और रिलायंस का विज्ञापन है? केजरीवाल का ये ट्विट लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने सीएम के खिलाफ ट्विटर पर वॉर शुरु कर दिया। उनकी पुरानी तस्वीरें निकलकर सामने आने लगी। लोग उनसे भी वहीं सवाल करने लगे, जो उन्होंने पीएम मोदी से की थी।












Click it and Unblock the Notifications