दिल्‍ली विधानसभा चुनाव: केजरीवाल की संपत्ति में हुई कमी, मुकदमों में बढ़ोत्‍तरी

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। राजधानी दिल्‍ली में होने वाले विधानसभा चुनावों की गहमागहमी जमा कर रख देने वाली सर्दी में भी गर्मी का एहसास करा रही है। आज नामांकन का अंतिम दिन है और भारतीय जनता पार्टी की मुख्‍यमंत्री पद की उम्‍मीदवार किरण बेदी सहित 'आप' के अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के अजय माकन ने पर्चा भरा। पर्चा दाखिल करते वक्‍त अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी है कि उनकी कुल संपपत्ति 1.92 करोड़ है।

Arvind Kejriwal Loses Wealth, Gains Lawsuits, Says his Delhi Poll Affidavit

पिछली बार की तुलना में केजरीवाल की संपत्ति 2 लाख रुपए घटी है। वहीं दूसरी ओर केजरीवाल के खिलाफ केस की तादाद में इजाफा हुआ है। आपको बता दें कि पिछली बार केजरीवाल पर 7 केस थे और इस बार उनपर 9 मुकदमे हैं। मकान के संबंध में जानकारी दते हुए केजरीवाल ने कहा है कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम में उनका एक मकान है जिसकी कीमत 57 लाख रुपए है। इस मकान में संबंध में 41 लाख का लोन उनकी पत्‍नी के नाम पर है। उल्‍लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सात फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल सुबह 11.20 बजे जैसे ही शाहजहां रोड स्थित जिला दंडाधिकारी के कार्यालय पहुंचे, उन्हें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्त्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। बीजेपी कार्यकर्ता जिला दंडाधिकारी कार्यालय के बाहर खड़े रहे और केजरीवाल के विरोध में और नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाते रहे। इसके बाद आप के कार्यकर्ताओं ने मोदी के विरोध में नारे लगाने शुरू कर दिए। नामांकन की इस प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग एक घंटे का समय लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+