गिरफ्तारी के बाद तिहाड़ में भूख हड़ताल पर केजरीवाल!

हालांकि ये सवाल मुंह बायें खड़ा है कि क्या आम आदमी पार्टी के संयोजक भूख हड़ताल कर रहे हैं। इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक केजरीवाल के खाने से इंकार करने के बाद जेल प्रशासन ने डॉक्टर को बुलाकर उनके स्वास्थ्य की जांच कराई।
आपको बता दें कि केजरीवाल ने बीजेपी नेता नितिन गडकरी द्वारा यहां एक अदालत में दायर किए गए आपराधिक मानहानि के मामले में जमानत के लिए मुचलका भरने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने तिहाड़ जेल के बाहर जमकर हंगामा किया।
आप कार्यकर्ताओं के हंगामें को देखते हुए तिहाड़ जेल के बाहर धारा 144 लगा दी गई है। पटियाला हाउस कोर्ट ने केजरीवाल को 23 मई तक जेल में रखने का आदेश दिया है। कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 23 मई को होगी।












Click it and Unblock the Notifications