केजरीवाल को प्रधानमंत्री बनने की जल्‍दी: 'आप' कार्यकर्ता

Arvind Kejriwal is in hurry to become PM: AAP activists
नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी में लोकसभा चुनाव 2014 के लिए टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी है। जिसे लेकर कार्यकर्ता 'आप' के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि पार्टी आम नहीं खास लोगों को टिकट दे रही है। जो कि सही नहीं है। एक इंटरव्‍यू में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था हमने जनता से पूछकर लोकसभा टिकट नहीं दिये हैं क्‍योंकि हमारे पास चुनाव के लिए समय कम है और सीटें 543 हैं। अत: जनता से राय लेने का समय नहीं है।

वहीं अनशन कर रहे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केजरीवाल को प्रधानमंत्री बनने की जल्‍दी है। अगर वह कहते हैं कि जनता से मशविरा करने का वक्‍त नहीं था तो कार्यकर्ताओं से तो पूछ लेते। इन लोगों ने बंद कमरों में निर्णय ले लिया, जो कि सही नहीं है। अगर यही सब करना था तो टिकट देने के लिए हजारों लोगों से फार्म क्‍यों भरवाए। इस पर गोपाल राय का कहना है कि हमने ऐसे लोगों को टिकट दिया है, जो कि समाज सेवा के क्षेत्र में या किसी अन्‍य क्षेत्र में काम कर चुके हैं और उन्‍हें अनुभव है। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता सिटिंग एमएलए को टिकट देने से भी नाराज हैं। उनका कहना है कि पहले तो ये बोला गया था कि हम विधायको को लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं देंगे लेकिन अब दिया जा रहा है। पार्टी अपनी नीतियों के खिलाफ जा रही है।

गौर हो कि लोकसभा चुनाव के लिए केजरीवाल ने चांदनी चौक से आशुतोष को एच एस फुल्‍का को लुधियाना से, अंजलि दमानिया को नागपुर से और मुंबई नार्थ ईस्‍ट से मेधा पाटकर को मैदान में उतारा है। आशुतोष को पहले भी लोकसभा चुनाव का टिकट देने के कारण पार्टी में विरोध जताया जा चुका है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह आम नहीं खास लोगों को टिकट दे रहे हैं।

दिल्‍ली की चांदनी चौक सीट से कांग्रेस के बड़े नेता कपिल सिब्‍बल चुनाव लड़ते हैं, आम आदमी पार्टी ने उनके खिलाफ आशुतोष को मैदान में उतारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+