‘आइस बकेट’ चैलेंज से फंड जुटाने अमेरिका जाएंगे केजरीवाल
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार करने के लिए आप कोई कमी छोड़ने के मूड में नहीं दिख रही है। उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ग्राउंड लेवल पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

जहां कैंडिडेट्स लोगों के बीच जाकर वोट मांग रहे है तो वहीं पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अमेरिका के मैनहट्टन में फंड जुटाने के वास्ते कैंपेन के लिए जा रहे हैं। केजरीवाल अमेरिका में ‘आइस बकेट' स्टाइल में कैंपेन शुरू कर पार्टी के लिए फंड जुटाएंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक केजरीवाल रविवार को न्यूयॉर्क जायेंगे और वहां से मैनहट्टन के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी चुनावी खर्च के लिए फंड जुटा रही है। पार्टी का लक्ष्य विधानसभा चुनावों के लिए करीब 30 करोड़ रुपये जुटाने का है। इससे पहले केजरीवाल ने मुंबई में डिनर आयोजित कर 91 लाख रुपए जमा किए थे। वहीं दिल्ली में व्यापारियों के साथ लंच का कार्यक्रम भी रखा गया था। जहां पार्टी को करीब 50 लाख रुपये मिले।












Click it and Unblock the Notifications