Arvind Kejriwal: आओ और इकट्ठा हो जाओ वरना...', पंजाब सीएम भगवंत मान ने भारतीयों से जानें क्‍या कहा?

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान दिल्‍ली पहुंचे। यहां पर सीएम मान ने दिल्‍ली की आप सरकार के मंत्रियों और पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ शहीदी पार्क में शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन के नेताओं के संग प्रदर्शन किया। इस मौके पर सीएम भगवंत मान ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

punjab cm

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्‍हें पूछताछ के लिए ईडी रिमांड पर भेजे जाने के बाद से पूरा देश गुस्‍से में है। भाजपा भारत में तानाशाही लाना चाहती है। भगवंत मान ने कहा दिल्‍ली में उनकी सरकार नहीं बनी तो वो सरकार नहीं चलने दे रहे हैं, सारी शक्तियां दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल को दी गई हैं।

पंजाब के सीएम ने आगे कहा पंजाब में उनकी सरकार नहीं बनी वहां भी सरकार के काम में राज्यपाल हस्तक्षेप करेंगे। ऐसे ही पश्चिम बंगाल में उनकी सरकार नहीं बनी, इसलिए वे चाहते हैं कि राज्यपाल शासन करें।

मुख्‍यमंत्री ने कहा बीआर अंबेडकर का संविधान खतरे में है। मैं 140 करोड़ लोगों से अपील करना चाहता हूं आओ और इकट्ठा हो जाओ वरना यह देश विनाश की ओर जा रहा है।

बता दें इस प्रदर्शन में हिस्‍सा लेने दिल्‍ली में आए पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि केजरीवाल को अरेस्‍ट करवाकर भाजपा दिल्‍ली सरकार के काम में अवरोध कर रही है। उन्‍होंने कहा भाजपा अपने सभी विपक्षियों को वॉशिंग मशीन में धो रही है। जो भी विपक्ष में शामिल होता है उसका पर ऐसा शिकंजा कसा जाता है कि वो चुनाव ना लड़ सके।

सीएम मान ने केजरीवाल पर ईडी द्वारा लगाए गए आरोप कि वो कथित शराब नीति घोटाले के किंगपिन हैं, इस पर जवाब दिया। उन्‍होंने कहा भाजपा कहती है कि हम किंगपिन हैं, तो हां हम किंगपिन हैं और दो चार साल में उन्‍हें सत्‍ता से बाहर कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+