अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा के लिए यूपी पुलिस तैनात

arvind kejriwal
नयी दिल्ली। दिल्ली के नए सीएम अरविंद केजरीवाल ने पुलिस सुरक्षा देने से मना कर दिया है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि उनकी सुरक्षा भागवान करेंगे उन्हें पुलिस की सुरक्षा नहीं चाहिए, लेकिन बतौर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुरक्षा देना दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारियों में आता है। ऐसे में केजरीवाल के मना करने पर पुलिस अधिकारियों के एक दस्ते ने केजरीवाल से मुलाकात की और उनसे सुरक्षा लेने की बात कही। ऐसे में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गाजियाबाद स्थित अपार्टमेंट के मकान के बाहर लगातार पहुंचने वाले लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने केजरीवाल से मुलाकात की और उन्हें घर के बाहर भीड़ प्रबंधन व्यवस्था की जानकारी दी, जिसमें 10 पुलिसकर्मियों की तैनाती और एक मेटल डिटेक्टर की स्थापना शामिल है।

जिलाधिकारी एस.वी.एस. रंगा राव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मेद्र सिंह ने केजरीवाल के कौशांबी स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की और उन्हें बताया कि उनके घर के बाहर भीड़ का प्रबंधन करने के लिए हमेशा 10 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। धर्मेद्र सिंह के मुताबिक मुख्यमंत्री को उनके घर के बाहर भीड़ का प्रबंधन करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दे दी गई है। उनके अपार्टमेंट परिसर के दरवाजे पर एक मेटल डिटेक्टर लगाया गया है। दरअसल पुलिस की दलील है कि केजरीवाल के घर के बाहर रोज भीड़ बढ़ती जा रही है और उसके प्रबंधन के लिए पुलिस की जरूरत है। हलांकि उन्होंने ये भी कहा कि कहा कि उनहें न तो दिल्ली से न ही उत्तर प्रदेश से कोई निजी सुरक्षा चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+