महिलाओं से बदसलूकी के आरोप में AAP विधायक अमानतुल्ला गिरफ्तार, मोदी पर बसरे केजरीवाल
नयी दिल्ली। महिलाओं के साथ बदसलूकी के आरोप में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आप विधायक पर महिलाओं से बदसलूकी करने के अलावा तीन और शिकायतें दर्ज है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें आईपीसी की धारा 509 और 506 के तहत गिरफ्तार किया।

आप विधायक की गिरफ्तारी पर एक बार फिर से सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने विधायक की गिरफ्तारी पर पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया है कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने आम आदमी पार्टी के एक और विधायक को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि अमानतुल्ला ओखला से विधायक है। अब तक आप के नौ विधायक गिरफ्तार हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications