मोदी को मिली कड़ी टक्कर 42 फीसदी लोग केजरीवाल के साथ: सर्वे

मुंबई और आसपास में किये गये सर्वे बताते हैं कि यहां 51 फीसदी लोग मोदी, 22 फीसदी लोग केजरीवाल और 18 फीसदी लोग राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद पर देखना चाह रहे हैं। यहां भी राहुल गांधी सबसे पीछे हैं, हालांकि अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था, उनका कहना है कि वह दिल्ली में ही मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहेंगे। केजरीवाल के बढ़ते कद से भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लिए नींदें उड़ा देने वाला माना जा रहा है।
कहा जा सकता है कि पीएम पद की रेस में मोदी अभी तक सिर्फ अकेले ही थे लेकिन अब उनके सामने चुनौतियां आ गयी हैं। कल गोवा में हुई रैली में भी मोदी ने केजरीवाल पर निशाना साधा था। विश्लेषक कहते हैं कि कांग्रेस के कमजोर होने से जो स्थान खाली पड़ गया था, अब उसे 'आप' लेती हुई दिखाई दे रही है, जबकि पहले कांग्रेस की कमजोरी का पूरा लाभ भाजपा को मिलता हुआ दिखाई दे रहा था।
मुंबई और आस पास के पोल ओपिनियन के अनुसार 10 सीटों में 6 पर भाजपा और 3 पर कांग्रेस को जीत मिल रही है और आम आदमी पार्टी को एक सीट मिल रही है। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि 'आप' को शहरी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सीटें मिल सकती हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा ही लोगों के पास एक मात्र विकल्प है। विश्लेषक यह भी कहते हैं कि अगर केजरीवाल लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो भाजपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है, लेकिन 'आप' की तरफ से केजरीवाल के पीएम प्रत्याशी न घोषित होने पर भाजपा को ज्यादा नुकसान नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications