अन्ना से मिलीं 'दीदी' ने 4 बार पैर छूकर लिया आशीर्वाद
नयी
दिल्ली। दिल्ली की सत्ता पर अपना हक जताने वाले अरविंद केजरीवाल ने समाजसेवी अन्ना हजारे का सहारा लेकर लोगों में अपनी पैठ बनाई थी। हलांकि बाद में राजनीति में आने पर उन्हें अन्ना से अलग होना पड़ा था, लेकिन अन्ना के साथ का केजरीवाल को बड़ा फायदा हुआ। केजरीवाल की जीत में अन्ना का मैजिक बड़े फैक्टर के तौर पर ऊभरा था। id="toptextpromo">अब
इसी मैजिक का इस्तेमाल तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करना चाहती है। तभी तो इन दिनों ममता अन्ना के करीब दिखाई देने लगी है। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस बीच अटकलें हैं कि हजारे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर ममता का समर्थन करेंगे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>तृणमूल
कांग्रेस के महासचिव मुकुल रॉय नव महाराष्ट्र सदन पहुंचे और अन्ना को अपने आवास पर ले गए जहां ममता बनर्जी से उनकी मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान ममता ने 4 बार अन्ना के पैर छुए। हजारे पहले ही संकेत दे चुके हैं कि वह ममता को अपना समर्थन दे सकते हैं और लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी के लिए प्रचार भी कर सकते हैं। ऐसे में सवाल यहीं है कि क्या अन्ना लोकसभा चु नाव में ममता के सारथी बनने वाले है।











Click it and Unblock the Notifications