केजरीवाल के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे अन्ना

शपथ लेने के बाद अरविंद केजरीवाल को 7 दिनों के भीतर अपना बहुमत साबित करना होगा। आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए अपने पुराने सहयोगी और समाजसेवी अन्ना हजारे को भी न्यौता भेजा गया है। अन्ना के साथ-साथ किरण बेदी और जस्टिस संतोष हेगड़े को भी न्यौता भेजा जाना है।
दरअसल आम आदमी पार्टी से उपराज्यपाल ने उन लोगों की सूची मांगी थी, जिन्हें वो शपथ समारोह में आधिकारिक तौर पर न्योता भेजा जाना है। जिसके बाद अन्ना का नाम सामने आया।
लेकिन अन्ना हजारे ने साफ किया है कि अगर उनकी तबीयत टीक रही तो वो केजरीवाल के शपथ समारोह में सामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अभी उनकी तबीयत ठीक नहीं है। समारोह तक यदि तबीयत ठीक हो गई तो वे जरूर जाएंगे। हलांकि अन्ना ने बाद में पत्र लिखकर ये साफ कर दिया कि तबीयत खराब होने की वजह से अब वो केजरीवाल के शपथ समारोह में शामिल नहीं पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications