केजरीवाल पर स्याही फेंकने वाले से अन्ना ने किया किनारा

arvind kejriwal
नयी दिल्ली। समाजवादी और गांधीवादी अन्ना हजारे के आंदोलन से जन्मे नेता अरविंद केजरीवाल पर कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दरान एक शख्स ने स्याही फेंक दी। जिसके बाद से ये सवाल उठता रहा कि अरविंद पर स्याही फेंकने वाला आदमी अन्ना से संबंधित है, लेकिन अन्ना हजारे ने इस पूरे विवाद से खुद को अलग करते हुए कहा कि वह उस व्यक्ति को नहीं जानते।

अन्‍ना हजारे ने कहा कि मैं हंगामा करने वाले व्यक्ति को नहीं जानता हूं। उन्होंने कहा कि जब मैंने समाचार देखा, तो उसमें वह बीजेपी का कार्यकर्ता होने का दावा कर रहा था।

गौरतलब है कि नचिकेता वाघरेकर नाम के एक सख्स जो की खुद को बीजेपी का कार्यकर्ता बता रहा था उसने आम आदमी पार्टी के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंक देेकर खलल डाल दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे धारा 448, 504, और 34 के तहत गिरफ्तार कर लिया। नचिकेता खुद को महाराष्ट्र के अहमदनगर की बीजेपी इकाई का महासचिव बता रहा था और खुद को अन्ना हजारे का प्रशंसक बता रहा था। उसने केजरीवाल पर अन्ना और जनता को धोखा देने का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+