यौन उत्पीड़न के आरोपी 'आप' विधायक अमानत को जमानत

नई दिल्ली। अपने साले की बीवी के यौन शोषण के आरोप में एक दिन पहले गिरफ्तार किए गए 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट ने जमानत दे दी है।

amanat

दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान पर उनके साले की बीवी ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

पीड़िता ने अमानतुल्लाह पर उसकी नाकामयाब शादीशुदा जिंदगी का फायदा उठाने का आरोप लगाया था।

इस मामले में कई दिन से विधायक पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। बुधवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। अदालत ने खान को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

एक दिन की न्यायिक हिरासत के बाद आज अदालत ने विधायक को जमानत दे दी। पुलिस ने भी कोर्ट में विधायक की जमानत का विरोध नहीं किया।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विजेता सिंह रावत ने 35 हजार के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी। कोर्ट ने विधायक खान से जांच में सहयोग करने और पुलिस के बुलाने पर थाने में हाजिर होने को कहा है।

विधायक बोले, मुझे निशाना बनाया जा रहा

खुद पर यौन शौषण का आरोप लगने के बाद अमानतुल्लाह ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। रविवार को विधायक जामियानगर थाने में समर्थकों संग गिरफ्तारी देने भी पहुंचे थे, लेकिन तब पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की थी।

विधायक का कहना है कि मुझपर और मेरे परिवार पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। मैं जनता को सफाई देते-देते थक गया हूं। खान ने कहा कि मैंने पूरी ईमानदारी के साथ काम किया है। पर कुछ लोगों को मेरी ईमानदारी पसंद नहीं आ रही है।

32 वर्षीय विधायक ने खुद पर लगाए गए सभी आरोपों को दरकिनार किया है। उन्होंने कहा है कि उनका किसी महिला से कोई संबंध नहीं है। मेरे राजनीतिक करियर को खत्म करने के लिए मुझे निशाना बनाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+