राहत की खबर, सस्ता होगा दिल्ली मेट्रो का किराया

एयरपोर्ट से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक चलने वाली इस लाइन पर अब न्यूनतम किराया 20 रुपये होगा जबकि पहले ये 30 रुपये था। वहीं अधिकतम किराए को 180 रुपये से घटाकर 100 रुपये कर दिया गया है। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रा ने पीपीपी मॉडल के तहत बनाया था।
जबकि इस रूट पर ऑपरेशन का काम भी कंपनी संभाल रही थी। लेकिन कुछ मुश्किलों और विवादों के बाद पिछले साल जून में इसका जिम्मा भी रिलायंस इंफ्रा ने डीएमआरसी को सौंप दिया था। दिल्ली मेट्रो के एलान के बाद अब यात्री किराए में कटौती की गई है। वहीं बिजली कंपनियों ने मेट्रो की मिलने वाली बिजली की कीमतों को बढ़ाने का फैसला किया है। ऐसा होने पर मेट्रो का यात्री किराया बढ़ना तय है।












Click it and Unblock the Notifications