दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) राजधानी में बुधवार को मौसम ने करवट ली। बीते कई दिनों की उमस और भीषण गर्मी के बाद मौसम बदला। पहले तो आसमान पर काले बादल छाने लगे। उसके बाद कहीं तेज तो कहीं धीमी रफ्तार से बारिश होने लगी। सारा माहौल बेहद खुशगवार है बारिश के होने के चलते।

बदला मौसम एनसीआर का भी
मौसम राजधनी के साथ-साथ समूचे एनसीआऱ में भी बदला है। सब जगह बारिश हो रही है। बीच-बीच में तेज बिजली भी कड़कती है। बारिश के कारण हमेशा की तरह से राजधानी की सड़कों पर जाम वाले हालात बनने लगे हैं।
जाम के हालात
आईटीओ, लाजपत नगर, दरियागंज वगैरह से मिली खबरों के मुताबिक, इन बिजी रहने वाली सड़कों पर ट्रैफिक बहुत धीमी रफ्तार से चल रहा है। कई जगहों पर जाम भी लगा हुआ है।
गुड़गांव, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी बारिश हो रही है। हां, अब बहुत तेज बारिश कहीं भी नहीं हो रही। पर इसने दिल्ली वालों को गर्मी से तो राहत अवश्य पहुंचाई है। बीते कई दिनों से तापमान लगातार 42 डिग्री के ऊपर ही चल रहा था। इसके चलते घरों से निकलना कठिन हो रहा था।












Click it and Unblock the Notifications