Video में देखिए कितने बेरहम है दिल्ली वाले, 3 अफ्रीकन युवकों की भीड़ ने की पिटाई
नयी दिल्ली। कहते है दिल्ली वाले दिल वाले होते है, लेकिन रविवार को दिल्ली वालों का जो चेहरा सामने आया उसके बाद ये धारणा बदलती दिखाई दे रही है। दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर दिल्लीवालों के बेरहम चेहरा सबके सामेन आ गया। भीड़ द्वारा तीन अफ्रीकी नागरिकों की पिटाई में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

भीड़ ने इन्हें नाइजीरियन नागरिक समझकर खूब पिटाई कर दी जबकि उनमे से दो युवक अफ्रीकी देश गाबो और एक युवक बुर्किनाफासो का है। ये तीनों ही युवक स्टूडेंट वीजा पर भारत आए हैं और ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज से एमबीए कर रहे हैं।
हादसा रविवार का है जब ये तीनों युवक अपने दोस्त से मिलकर वसंत कुंज से वापस नोएडा जा रहे थे। इसी दौरान मेट्रो में उनकी कुछ लोगों से भिड़त हो गई। मामला इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। भीड़ ने उनपर हमला कर दिया।
हमलावरों ने न सिर्फ ट्रेन के अंदर उनपर हमला किया बल्कि, बाहर निकलने पर राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर भी उनसे मारपीट करने लगे। स्टेशन पर घमाचौकरी का माहौल बन गया। लोगों ने पुलिस तक को नहीं छोड़ा। लोग उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मारना शुरु किया। काफी देर तक ये सब चलता रहा। एक युवक को बुरी तरह चोट लगी है। इस घटना के संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ उत्पात मचाने और पुलिस बुथ को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications