'आप' को नहीं मिल रहा साथ, चंदे में आई भारी गिरावट

arvind kejriwal
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद देशभर में चर्चा बटोरने वाली आम आदमी पार्टी अब परेशान हैं। उनकी परेशानी की वजह है चंदे में आई भारी गिरावट। ताजा हालात ये है कि पार्टी को मिलने वाला चंदे का रजिस्टर खाली पड़ा है। अब तक चंदे के दम पर चुनाव लड़ती आ रही आप को अब लोगों ने चंदा देना लगभग बंद कर दिया है। इस हालत के लिए वो खुद ही जिम्मेदार हैं। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद लोगों का आम आदमी पार्टी से विश्वास उठ गया हैं। लोकसभा चुनाव में मिली हार और उसके बाद पार्टी के भीतर जारी जंग ने लोगों के बीच पार्टी की विश्वनीयता पर सवाल खड़ा कर दिया हैं। आज हालात

बिल्कुल बदल चुके हैं। पार्टी से लोगों को विश्वास इसकदर कम हो गया है कि दानदाताओं ने पार्टी का सहयोग लगभग बंद कर दिया है। ऐसे में 18 महीने पूरे कर चुकी इस पार्टी के लिए ये एक बड़ा झटका है। 8 जून को पार्टी को 8,293 रुपये का चंदा मिला था। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कैसे पार्टी से लोगों का भरोसा कम हो रहा है।

जबकि इससे पहले 21 मई को जब बीजेपी नेता नितिन गडकरी की ओर से मानहानि के केस में अरविंद केजरीवाल के जेल गए थे तो पार्टी को 7.42 लाख रुपये चंदे के तौर पर मिला था। लेकिन इसके अगले दिन इसमें भारी गिरावट नजर आई और चंदे की रकम 5.62 लाख पर पहुंच गई। इतना ही नहीं 23 मई को जब केजरीवाल ने जमानत राशि देने से इंकार किया उस दिन पार्टी का चंदा गिरकर 58,000 पर पहुंच गया। अब दान की राशि हजारों में पहुंच चुकी है।ऐसे में बिना चंदे के आम आदमी पार्टी कैसे चुनाव लड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+