केजरीवाल की ताजपोशी में सबको वेलकम, लेकिन बीजेपी को नो इंट्री

बीजेपी के विधायक दल के नेता डॉ. हर्षवर्धन ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें या उनके विधायकों को शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए कहीं से भी निमंत्रण नहीं मिला है। हर्षवर्धन ने मीडिया को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा के 31 विधायकों को केजरीवाल के शपथ समारोह में हिस्सा लेने के लिए कोई न्यौता नहीं मिला है। यदि उन्हें न्यौता मिला तो वह समारोह में जाएंगे और अगर न्यौता नहीं मिला तो नहीं जाएंगे
दरअसल केजरीवाल ने पहले ही साफ किया था कि वो शपथ समारोह में अपनी ओर से किसी को भी न्योता नहीं भेजेंगे। उन्होंने निमंत्रण देने का सारा जिम्मा मुख्य सचिव पर छोड़ दिया है। केजरीवाल ने कहा है कि समारोह में कोई भी आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications