जहां जीत की होगी गारंटी, वहीं लड़ेंगे चुनाव: केजरीवाल
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी पार्टी उन्हीं राज्यों में चुनाव लड़ेगी जहां जीत की गारंटी होगी। केजरीवाल ने कहा है कि जिन राज्यों में उनकी पार्टी को 90 फीसदी सीट मिलने की उम्मीद होगी वो केवल उन्हीं राज्यों में चुनाव लड़ेंगे।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद् की बैठक में अपनी पार्टी के नेताओं से दो टूक शब्दों में कहा कि हम चुनाव केवल लड़ने के लिए नहीं जीतने के लिए लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी केवल वहीं चुनाव लडे़गी, जहां जहां 50-50 चांस होगा। वो 100 में से 3 सीट जीतने के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि 100 में से 90 जीतने के लिए चुनाव लड़ेंगे।
केजरीवाल ने पार्टी नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि चुनाव से पहले तैयारियां जरुरी है, अगर बिना तैयारी और माहौल के चुनाव लड़ने गए तो पार्टी को हार का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे देश में चुनाव लड़कर आम आदमी पार्टी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications