डिनर के बाद अब 20 हजार में 'कॉफी विद केजरीवाल'

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी इन दिनों चंदा जुटाने के अभियान में जुटी हुई है। कभी डिनर के जरिए तो कभी विदेशी दौरा कर। अब आम आदमी पार्टी टीवी शो ‘कॉफी विद करन' के तर्ज पर पार्टी के लिए फंड जुटाने के लिए नया कार्यक्रम लांच कर रही है। आप भी दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ गरमा-गर्म कॉपी का मजा ले सकते हैं।

arvind kejriwal

आप 20 हजार रुपये देकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ गरमा गरम कॉफी पी सकते हैं। दरअसल दिल्‍ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ने 40 करोड़ रुपये खर्च करने का टारगेट बनाया है। ऐसे में पार्टी को भारी फंड जुटानी पड़ रही है। केजरीवाल कभी डिनर कर फंड जुटाते हैं तो कभी कॉफी पीकर।

फंड जुटाने के दबाव में पार्टी लगातार कोशिशें कर रही है। इससे पहले पार्टी केजरीवाल के साथ सेल्‍फी लेने के इच्‍छुकों से भी फंड जुटा चुकी है। ‘काफी विद केजरीवाल' का आयोजन दिल्‍ली के सफदरजंग एंक्लेव में किया जाएगा। केजरीवाल के साथ कॉफी पीने के इच्छुक लोग 20,000 रुपये देकर उनके साथ कॉफी पी सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+