लोकसभा चुनाव: 200 शहरी सीटों पर भाजपा को टक्‍कर देगी 'आप'

AAP to put challenge against BJP in Loksabha election
नई दिल्‍ली। विधानसभा चुनाव में हैरान कर देनी वाली सफलता के बाद अब आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव 2014 में अपनी सफलता को फिर से दोहराना चाहती है। 'आप' ने शहरी क्षेत्रों की 200 सीटों पर अपने प्रत्‍याशी उतारने का फैसला कर लिया है। जिसके बाद उम्‍मीद की जा रही है कि दिल्‍ली में भाजपा को सरकार बनाने से रोंकने वाली 'आप' केंद्र में भी पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

हालांकि अ‍भी तक भाजपा ने 'आप' के कारण चिंता नहीं जताई है लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि लोकसभा चुनाव के लिए कई पुराने दिग्‍गजों का पार्टी से पत्‍ता साफ हो सकता है, भाजपा अब साफ सुथरे प्रत्‍याशियों को ही टिकट देने के प्रयास में है। उम्‍मीद की जा रही है कि 'आप' अगले पंद्रह दिनों में अपने लोकसभा प्रत्‍याशियों की घोषणा कर देगी। सूत्रों के अनुसार जिन राज्‍यों पर 'आप' की नजर है उनमें से दिल्‍ली, हरियाणा, गुजरात, महाराष्‍ट्र, यूपी, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु हैं, जहां पार्टी अपने कार्यक्रम शुरू करने जा रही है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा के साथ न जाने की इच्‍छा रखने वाले वोटर 'आप' को एक विकल्‍प के रूप में चुन सकते हैं। वहीं शहरी वर्ग भी मोदी पर 'आप' को वरीयता दे सकता है। ऐसे में नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनने का सपना अधूरा रह सकता है। राजनीतिक विश्‍लेषकों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा लेकिन आप के लोकसभा के चुनावी रण में कूदने के बाद अब भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी होती नजर आ रही हैं, लिहाजा कांग्रेस को महंगाई, भ्रष्‍टाचार के मुद्दे पर घेरने वाली भाजपा को कांग्रेस के खराब प्रदर्शन का पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा।

अभी ये तो कहना मुश्किल है कि 'आप' को कितनी सीटें मिलेंगी लेकिन दिल्‍ली विधानसभा में आये परिणामों के बाद 'आप' को कम करके नहीं आंका जा सकता है। वहीं यह भी देखने वाली बात होगी कि अभी तक कांग्रेस, भाजपा को भ्रष्‍ट बताकर खुद का प्रचार करने वाली 'आप' लोकसभा में प्रचार के क्‍या तरीके अपनाती है क्‍योंकि दिल्‍ली में कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने वाली इस पार्टी की पहुंच अभी ग्रामीण क्षेत्रों तक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+