'आप' सदस्‍यता कार्यक्रम: 26 जनवरी तक बनाएंगे एक करोड़ सदस्‍य

AAP to make 1 crore members through its membership programme
नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सदस्‍यता अभियान शुरू कर दिया है, जिसके तहत 26 जनवरी तक पार्टी ने एक करोड़ लोगों को खुद से जोड़ने का लक्ष्‍य रखा है। अभियान का नाम 'मैं भी हूं आम आदमी पार्टी दिया गया है। इनमें '07798220033' पर एसएमएस या फिर मिस्ड काल करके, आप की वेबसाइट पर पंजीकरण कराकर, पार्टी सदस्यता शिविर में पंजीकरण कराकर और सदस्यता फार्म भरकर मतदाता पहचान पत्र नत्थी कर के सदस्य बनना शामिल है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब से किसी को भी आप का सदस्य बनने के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।

केजरीवाल ने कहा कि उनका 26 जनवरी तक एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। अभी तक पार्टी को तीन लाख सदस्‍यता आवेदन मिल चुके हैं। अब सदस्‍यता मुफ्त में दी जा रही है, जबकि पहले इसके लिए दस रूपये देना होता था। राजनीतिक पटल पर 'आप' के उदय से उम्‍मीद की जा रही है कि इससे भाजपा को नुकसान हो सकता है, ऐसे में भाजपा ने भी अपनी नीतियों में बदलाव करना शुरू कर दिया है।

हालांकि मोदी की रैलियों में भारी भीड़ का आना जारी है फिर भी लोकसभा चुनाव में अभी तीन महीनें का वक्‍त बाकी है और तब तक 'आप' बड़े फर्क पैदा कर सकती है और भाजपा का खेल बिगाड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+