दिल्ली पुलिस और 'आप' में तनातनी, उपराज्यपाल से मिले नाराज केजरीवाल

arvind kejriwal
नयी दिल्ली। दिल्‍ली सरकार और दिल्ली पुलिस में ठन गई है। दोनों के बीच का तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों एक दूसरे के खिलाफ खड़े हो गए है। दिल्ली पुलिस के रवैये से नाराज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी शिकायत उपराज्यपाल नजीब जंग से की है। पुलिस के रवैये से नाराज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी शिकायत उपराज्यपाल से की। जिस वक्त केजरीवाल उप राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे उस वक्त दिल्ली के पुलिस कमिश्नर भी वहां मौजूद थे। दिल्ली पुलिस के साथ तनाव के बीच आप मंत्री मनीष सिसोदिया ने मीडिया पर भी निशाना साधा और उसे दिल्ली पुलिस का प्रवक्ता करार दिया।

पुलिस के रवैये से नाराज अरविंद केजरीवाल ने तीन एसएचओ और एक एसीपी को निलंबित करने की मांग रखी है, लेकिन दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने इसे ठुकराते हुए कहा कि आप की सरकार उनके काम में दखल दे रही है। उपराज्यपाल के बाद केजरीवाल इस मुद्दे को लेकर गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे से मिलेंगे। उपराज्यपाल से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनके शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया भी मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद मुलाकात ने कहा कि राज्य सरकार दिल्ली पुलिस को ठीक करके रहेगी। उन्होंने कहा कि उप राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की शिकायत पर जांच का आश्वासन दिया है और हम चाहते हैं जांच चलती रहेगी, लेकिन पुलिसकर्मियों का तत्काल निलंबन हो।

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने राज्य सरकार के मंत्रियों के रवैये को लेकर नाराजगी जाहिर की है और इस बारे में उपराज्यपाल से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि आप सरकार के मंत्री उनके कामकाज में दखलअंदाजी कर रहे हैं। वहीं दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उपराज्यपाल नजीब जंग ने पूरे मामले के जांच के आदेश दे दिए है। नजीब जंग ने इस मामले के जांच के लिए आयोग गठन करने की बात कहीं है। गौरतलब है कि 15 जनवरी की रात को सेक्स रैकेट और ड्रग रैकेट की जानकारी मिलने पर छापेमारी करने गए दिल्ली के कानूनमंत्री सोमनाथ भारती और पुलिस के बीच तनातनी हो गई थी, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+