'आप' के नहीं हैं महात्मा गांधी: राज मोहन गांधी

राजमोहन गांधी पेशे से प्रोफेसर हैं और देश विदेश के कई विश्वविद्यालयों में पढ़ा चुके हैं। उन्होने कहा कि इसका जवाब 'आप' को देना होगा कि उन्होने बापू के नाम का इस्तेमाल क्यों किया।
दिल्ली के कई इलाकों में पोस्टर लगाये गये हैं जिस पर लिखा है कि 'महात्मा गांधी के पोते राज मोहन गांधी को वोट करें।' राजमोहन का कहना है कि मैं 'गांधी जी' के नाम का उपयोग नहीं करना चाहता हूं। मेरी अपनी एक पहचान है।
यह ध्यान देने योग्य है कि अभी कुछ समय पहले ही राज मोहन गांधी ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। पोस्टर पर 'गांधी जी' के नाम का प्रयोग करने पर कुछ राजनीतिक दलों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पहले काम करके दिखाइए तब वोट मिलेगा, गांधी जी के नाम पर वोट मांगना सही नहीं है, वहीं आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने भी इस बात पर नाराजगी जताई है कि पार्टी बड़े नाम वालों को टिकट दे रही है जो कि सही नहीं है।
चांदनी चौक से आईबीएन के पूर्व पत्रकार आशुतोष को टिकट देने पर कार्यकर्ताओं ने विरेाध प्रदर्शन भी किया था।












Click it and Unblock the Notifications