'आप' ने खोला महिला मोर्चा, बदंना को मिली कमान

वदंना के हाथों में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बंदना दिल्ली की 3 महिला विधायकों में से एक हैं। अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट के संभावित मंत्रियों की लिस्ट में भी उनका नाम खूब चला था, लेकिन केजरीवाल ने उनकी जगह मंगोलपुरी की विधायक राखी बिड़ला को तरजीह दी थी। बंदना के हाथों में महिला मोर्चा की कमान थमा कर केजरीवाल ने महिला नेताओं की पार्टी में होती रही अनदेखी के आरोपों को दूर करने की भी कोशिश की है।
संगठन का नाम है महिला शक्ति
आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता रहीं संतोष कोली की पहली पुण्यतिथि के अवसर गुरुवार को सुंदर नगरी के रामलीला मैदान में आयोजित सभा में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के महिला मोर्चे के गठन की घोषणा की।
इसे महिला शक्ति का नाम दिया गया। महिला मोर्चा के गठन के साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा, जिस पर कॉल करके महिलाएं किसी भी तरह की सहायता के लिए पार्टी के महिला मोर्चे की सदस्यों से सीधे संपर्क कर सकेंगी।












Click it and Unblock the Notifications