'आप' का नया अवतार, 'मिशन विस्तार' में जुटे केजरीवाल

जाएगा। इतना ही नहीं केजरीवाल ने एक साल के भीतर पार्टी के विस्तार की योजना तैयार की है। केजरीवाल ने वादा किया है कि आम आदमी पार्टी को दोबारा से पुर्नगठित करेंगे हालांकि, विरोध के सुर शांत करने के लिए तय हुआ कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक का एक साल के भीतर चुनाव होगा। अरविंद केजरीवाल मिशन विस्तार में जुट गए है। जिसके तहत पार्टी की जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की कमेटियों का पुनर्गठन होगा।
कमेटी पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं व नेताओं से बात करेगी। जमीनी स्तर की रजनीति करने के बाद राष्ट्रीय समिति व राष्ट्रीय कार्यकारिणी तैयार होगी। पार्टी ने ये भी तय किया है कि दिल्ली विधानसभा में पार्टी का चेहरा अरविंद केजरीवाल ही होंगे। यहां चुनावों का ऐलान कभी भी हो सकता है। लिहाजा दिल्ली में पार्टी के पुनर्गठन का काम तेजी से शुरु हो गया हैं। केजरीवाल ने कहा कि एक साल पुरानी पार्टी के न सिर्फ चार सांसद चुने गए, बल्कि 1.13 करोड़ लोगों ने वोट भी किया है। उन्हें उम्मीद है कि दिल्ली की जनता उन्हें एकबार फिर से अपना लेगी।












Click it and Unblock the Notifications